अरे भाई, नया साल आया है, ज़रा परे हटना,
आज मैं ज़ल्दी में हूँ, ज़रा परे हटना.
सुना पुराने साल ने ख़ुदकुशी कर ली,
कोई बताये, क्या है माज़रा, ज़रा परे हटना.
शक है नए साल ने ही कुछ खुराफाती की है,
उसकी जामातलाशी ले लूं, ज़रा परे हटना.
सबको भरमाता पुराना साल नए चोले में
किसी  बहुरूपिये की तरह अभी आया है,
चुनावी मौसम में जैसे किसी धूर्त नेता की तरह
पुरानी शराब नयी बोतल में ले आया है.
यही बताने इधर आया हूँ, ज़रा परे हटना.
नया साल आया है, ज़रा परे हटना,
तुम किसी गफलत में नहीं रहना,
साल के आखिर में फुर्र हो जायेगा,  
अभी जितनी मर्ज़ी छलावा मदहोश कर दे  
साल ढलते नशा काफूर हो जाएगा.
होशो हवाश की बात हो रही यहाँ, ज़रा परे हटना 
नया साल आया है, ज़रा परे हटना,
आज की सुबह का ऐतबार मत करना कल आते ही दम तोड़ देगी.
सबको आगाह कर दूं जल्दी से, ज़रा परे हटना.
दोस्त सभी दिल से निकले मेरे सन्देश का इंतज़ार कर रहे, ज़रा परे हटना,
ज़ल्दी से कॉपी पेस्ट के लुभावने सन्देश चुन लूं, ज़रा परे हटना.
अरे भाई, नया साल आया है, ज़रा परे हटना,


Comments

Popular posts from this blog

कालचक्र

सब चलता है

Female infanticide and widening gender gap