दिल्ली हाई कोर्ट के बम धमाकों से विचलित हूँ. इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को मेरी संवेदना. भारत सरकार अपनी जनता से दुर्व्यवहार और चरमपंथियों से नरम व्यवहार करती है. उनका कहना है कि उन्हें रामदेव के आंदोलन में हिंसा की ख़ुफिया जानकारी थी, लेकिन उन्हें दिल्ली के बम धमाकों में लिप्त आतंकवादियों की कोई पूर्व सूचना नहीं थी.
Posts
Showing posts from 2011
मैं हूँ अन्ना
- Get link
- X
- Other Apps
तरस आता है उन लोगों पर जो अन्ना और उनके समर्थकों के विरोध प्रदर्शन से उठे सैलाब को महज़ दो टके की भीड़ का नाम देते हैं.
लगता है जन आन्दोलन करना और सामाजिक सुधार के विषयों से सम्बंधित बहस में शामिल होने का ठेका सिर्फ दिल्ली में बैठे कुछ खास वर्ग और उनके चमचों को ही है. जब इन लोगों की यह ठेकेदारी उनके हाथ से खिसकती आम जनता के हाथ में दिखाई देती है तो उन जैसे ख़ास लोगों को बड़ी तकलीफ होती है. एक दरिया है यहाँ पर दूर तक फैला हुआ,
आज अपने बाजुओं को देख, पतवारे न देख.
द्रौपदी का चीरहरण
- Get link
- X
- Other Apps
आँखों से अंधे और सत्ता के मोह में कानों से बहरे हो चुके धृतराष्ट्र की सभा थी. सभा में द्रोणाचार्य भी थे, कृपाचार्य भी थे और हस्तिनापुर के सिंहासन से बंधे रहने का अभिमान रखने वाले पितामह भीष्म भी थे. द्रौपदी का चीर हरण हो रहा था, किन्तु सभी स्वनामधन्य लोग मौन थे और द्रौपदी बिलख-बिलख कर हर एक से पूछ रही थी की इस अपराध का दोषी कौन है ? किन्तु किसी का मौन नहीं टूटा बल्कि सभी के सर झुके हुए थे. उसी वक़्त महात्मा विदुर ने कहा था की एक तिहाई दोष अपराधी का , एक तिहाई उसके सहयोगियों का और एक तिहाई उसका जो इस जघन्य अपराध के घटित होने पर मौन है. कुछ ऐसी ही स्थिति आज अपने महान देश की भी है. प्रधानमंत्री मौन है, राष्ट्रपति मौन है और उपराष्ट्रपति चुप है और आज़ादी के दस वर्षों में से अधिकांश समय तक देश पर राज करने का दंभ भरने वाले नेहरु वंशावली के युवराज और राजमाता भी मौन है. आज देश भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ डूबा है. नित नए घोटाले उजागर हो रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट तक परेशान है मगर हमारे देश के कर्णधार अपनी ही रौ में मस्त है. हमारी सरकार धृतराष्ट्र बनी हुई है. बकौल एक कवि : किले पर लाल कोई गिद्ध जब स...