नेपाल का भूकम्प

नेपाल और उसके पास के क्षेत्रों में भूकम्प (April 25, 2015)  से फैली तबाही से मर्माहत हुँ. मेरे उद्गार ईश्वर के प्रति :
देखते देखते ये क्या हुआ
हमारे तुम्हारे साथ ये क्या हुआ
इतना बड़ा हादसा क्यों कर कैसे हुआ
लोग कहते हैं मुहब्बत जागी टेकटोनिक प्लेट में
और यहाँ ज़िन्दगी तबाह हुई
हमको दिखता है लेकिन फरेब तेरी खुदाई का
इस तबाही के गर्द गुबारों में
खंडित हुए मंदिरों में
और उसमे दबे देवी देवताओं में
चीखती माँओं की पुकारों में,
बिलखते परिजनों की सिसकियों में
कंधो में ढोई गयी लाशों में
ज़िंदा दम घोंट दिए मासूमों में
हमको दिखता है लेकिन फरेब तेरी खुदाई का .

Comments

Popular posts from this blog

कालचक्र

सब चलता है

Female infanticide and widening gender gap